Friday, January 16, 2026
HomeDisasterUttarakhand:An Indian along with 13 foreign tourists got stuck: 13 विदेशी पर्यटकों...

Uttarakhand:An Indian along with 13 foreign tourists got stuck: 13 विदेशी पर्यटकों समेत एक भारतीय पिंडारी ग्लेशियर में फंसा। राहत एवं बचाव के लिए बागेश्वर से टीम निकली।

An Indian along with 13 foreign tourists got stuck in the Pindari glacier

बागेश्वर
पिंडारी ग्लेशियर में ट्रैकिंग के लिए गए पर्यटकों का दल हिमपात और एवलांच के चलते पिंडारी ग्लेशियर के इलाके में फंस गया है। दल में तेरह विदेशी पर्यटक हैं।दल के सदस्यों के रेस्क्यू का अभियान शुरू हो गया है।

हिमपात और हिमस्खलन बतायी जा रही है वजह
पिंडारी के जिस क्षेत्र में यह दल गया था वहां हिमपात और हिमस्खलन के चलते दल के 14 ट्रैकर फंस गए हैं,SDRF और स्थानीय प्रशासन का बचाव दल रेस्क्यू के लिए पिंडारी ग्लेशियर के लिए निकल गया है।
पिंडारी मार्ग पर खाती गांव से आगे निकला बचाव दल
एसडीआरएफ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फंसे ट्रैकरों तक पहुंच बनाने के लिए बचाव दल खाती गांव से आगे निकल गए हैं।

अमेरिकी दूतावास के अधिकारी ने दी सूचना
एसडीआरएफ की ओर से बताया गया है कि रानीखेत में NOLS INDIAN PROGRAM DIRECTOR रवि कुमार और US एम्बेसी के सुरेश मधान द्वारा यह सूचना दी गई है। यह ट्रैकिंग दल के इस क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए गया था। जो 20 अप्रैल की रात्रि को पिंडारी ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन और ग्लेशियर आने से फंस गए हैं। इन फंसे 14 ट्रैकरों में 13 विदेशी हैं और 01 भारतीय है।

एसडीआरएफ की टीम भी सक्रिय
फंसे होने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन की ओर ट्रैकरों की सुरक्षा व रेस्क्यू के लिए प्रशिक्षित टीम इस इलाके में भेजी गई है।
बचाव और रेस्क्यू से संबंधित संसाधनों और जरुरी मेडिकल किट, एम्बुलेंस, चिकित्सक टीम, खान पान व्यवस्था हेतु संबंधित विभागों को तैयार कर रेस्क्यू के लिए भेजा गया है।
एसडीआरएफ की टीम भी इसमें शामिल हैं। जो आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व सामान के साथ घटनास्थल के लिए निकल पड़ी है। रेस्क्यू टीम इंचार्ज द्वारा सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से बताया गया कि रेस्क्यू टीम खाती गांव से आगे पैदल ट्रेक पर जा रही है और मौके पर पहुँचकर वस्तुस्थिति से अवगत करायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments