Monday, December 8, 2025
HomeDisasterसीएम ने दिए सभी जिलों में कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय करने के...

सीएम ने दिए सभी जिलों में कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय करने के निर्देश।

CM gave instructions to activate the Covid control room in all the districts.

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में कोविड संक्रमण को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगाने के लिए शुक्रवार से ही जिलों में कैम्प लगाएं जांय। सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आयेंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग  भी कराई जाए
मुख्यमंत्री ने बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने और इसके लिए  विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।  उन्होंने मुख्य सचिव को कोविड की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए। सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments