गोपेश्वर।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में अंग्रेज़ी परिषद द्वारा आज धूमधाम से मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतिभागियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो० रचना नौटियाल ने कहा कि हम दुनिया में कहीं भी रहें मगर हमें सदैव अपनी मां, मातृभूमि एवं मातृभाषा का सम्मान बढ़ाते रहना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक अंग्रेज़ी विभाग के सहायक प्रोफेसर दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि इस कार्यक्रम को मनाने का मुख्य उदेद्श्य यह था कि नई पीढ़ी हिंदी, अंग्रेज़ी को सीखने के साथ साथ अपनी मातृभाषा दुधबोली गढवाली एवं कुमाऊंनी को भी सीखे एवं इसका प्रचार प्रसार करे।
कार्यक्रम के तहत आयोजित गढवाली कहावत प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम, अनुराग ने द्वितीय, गढवाली लोकगीत प्रतियोगिता में नीतू ने प्रथम, भावना सती ने द्वितीय, किशन बिष्ट ने तृतीय, गढ़वाली भाषण प्रतियोगिता में सपना ने प्रथम, अखिलेश फर्स्वाण ने द्वितीय, करीना ने तृतीय, काव्यपाठ में पवन कुमार ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय, नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पवन, दीपक, किशोर, आकाश ने एक देवजागर एवं कंचन पुरी द्वारा शानदार लोकनृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
इस अवसर पर डॉ विनीता नेगी, डॉ दिनेश पंवार, राजेन्द्र प्रसाद, सरगम, रोशनी, प्रियंका, सोनिया बर्तवाल, सचिन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

बड़ा धूमधाम से मनायी अपणी बोली भाषा अर मातृभाषा दिवस
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर मा अंग्रेज़ी परिषद द्वारा आज मातृभाषा दिवस बड़ा धूमधाम से मणा ई गे। ये अवसर पर कोलेज मा आयोजित कार्यक्रमों मा प्रतिभाग कन वाला छात्र- छात्राओं तें पुरस्कार भी दिये गे।
कार्यक्रम मा डिग्री कॉलेजे की प्राचार्य प्रो० रचना नौटियाल न बोली कि हम दुनिया मा कखी भी रो मगर हमु ते सदनि अपणी बे, जनमभूमि अर मातृभाषा कु सम्मान बढ़ाते रौंण चैनि।
ये कार्यक्रम का संयोजक अर अंग्रेज़ी विभागा का सहायक प्रोफेसर दर्शन सिंह नेगी जी न बोलि कि ये कार्यक्रम तें मनोणों कु हमारु मुख्य उदेद्श्य यु छे कि हमारी नई पीढ़ी का नौनिहाल हिंदी, अंग्रेज़ी तें सीखणा का साथ- साथ ही अपणी मातृभाषा दुधबोली गढवाली अर कुमाऊंनी ते भी सीखणो कु प्रयास करला अर दगडा- दगडी ही भैर भी ये कु प्रचार प्रसार करला।
कार्यक्रम मा आयोजित गढवाली ओखाण प्रतियोगिता मा नेहा न पहलु, अनुराग न दुसरु, गढवाली लोकगीत प्रतियोगिता मा नीतू न पहलु , भावना सती न दुसरु अर किशन बिष्ट न तिसरू स्थान पायी , यनी गढ़वाली भाषण प्रतियोगिता मा सपना न पहलू अखिलेश फर्स्वाण न दुसुरू, अर करीना ने तिसरू ओर काव्यपाठ मा पवन कुमार न पहलू , प्रियंका न दुसरु, नेहा न तिसरू स्थान प्राप्त करि।
ये का अलावा कार्यक्रम मा पवन, दीपक, किशोर, आकाश न य देवजागर गाई। कंचन पुरी न त अपणा य भोत ही भलु लोकनृत्य करी । जेमा सभी लोग झूमण अर नाचण का वास्ता मजबूर कर ह्वे गे।
ये अवसर पर डॉ विनीता नेगी, डॉ दिनेश पंवार, राजेन्द्र प्रसाद, सरगम, रोशनी, प्रियंका, सोनिया बर्तवाल, सचिन बिष्ट आदि लोग उपस्थित छे।
International Mother Language Day celebrated in Gopeshwar, Chamoli, Uttarakhand