HomeUttarakhandUttarakhand. I.P.S. चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल समेत कमलेश उपाध्याय...

Uttarakhand. I.P.S. चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल समेत कमलेश उपाध्याय और ममता बोहरा आईपीएस कैडर में शामिल, मुख्यमंत्री ने तीनों अधिकारियों का बैच अलंकरण कर शुभकामनाएं दी।

Indian Police Service

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सचिवालय में आई.पी.एस. कैडर में प्रोन्नत पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। इनमें प्रमेन्द्र डोभाल, कमलेश उपाध्याय, तथा ममता बोहरा शामिल थे। मुख्यमंत्री ने तीनों अधिकारियों का बैच अलंकरण कर शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पाण्डेय उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह राज्य के राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों का भारतीय पुलिस सेवा में शामिल किया गया था। नव प्रोन्नत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों में चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल समेत तीन अधिकारियों को गुरुवार को आयोजित सामारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम एवं व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कंधो पर बैज लगाकर बधायी दी।चमोली पुलिस परिवार और चमोली की जनता ने भी उन्हें

शुभकामनाएं
दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments