कर्णप्रयाग।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कर्णप्रयाग में रैली आयोजित की। रैली में प्रदेशभर से सैकड़ों कर्मचारी कर्ण प्रयाग पहुंचे थे।
हुंकार रैली के नाम से आयोजित इस रैली का आह्वान राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने किया था।
मोर्चे की ओर से आयोजित इस रैली में मोर्चा के राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या पर कर्मचारियों ने भाग लिया।
कर्मचारियों ने पहले कर्णप्रयाग में अपनी एक सूत्रीय मांग के समर्थन में जुलूस निकाला। फिर कर्णप्रयाग के मुख्य चौराहे पर सभा आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत, प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा समेत मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और कर्मचारियों को एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया।