Monday, April 28, 2025
HomeNewsमाल्टा और पहाड़ी नींबू का समर्थन मूल्य घोषित।

माल्टा और पहाड़ी नींबू का समर्थन मूल्य घोषित।

Support price of Malta and Pahadi lemon declared.

गोपेश्वर.

राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 हेतु माल्टा एवं पहाडी नीबू (गलगल) फलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। ’’सी’’ ग्रेड माल्टा एवं पहाडी नीबू (गलगल) फलों के लिए क्रमशः आठ रूपये एवं पांच रूपये प्रति किलोग्राम घोषित किया है। चमोली के मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उद्यान विभाग द्वारा माल्टा एवं पहाडी नीबू फलों के उर्पाजन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होने बताया कि यह योजना उद्यान कार्ड धारकों के लिए है। ठेकेदार व बिचौलियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। माल्टा एवं पहाड़ी नीबू की  खरीद 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2023 तक होगी।

इन दिनों उत्तराखंड खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में सिट्रस प्रजाति के फलों का उत्पादन होता है। पहाड़ी माल्टा और गलगल इस प्रजाति के मुख्य फल है नवम्बर से इनके फल पकने लगते हैं। विपणन की कारगर व्यवस्था न होने से अब इनका उत्पादन कम हो रहा है। कई इलाकों में अब इनके बाग कम हो गए हैं।

सिंह ने बताया कि क्रय किए जाने वाले सी ग्रेड माल्टा फलों का न्यूनतम व्यास 50 मिमी. तथा नीबू(गलगल) का व्यास 70 मिमी. से अधिक होना आवश्यक है।

 उन्होंने बताया कि जिले में 04 संग्रह/क्रय केन्द्र बनाये गये हैं, जहां पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उपार्जन हेतु जोशीमठ, दशोली, घाट ब्लाक के लाभार्थियों के लिये राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केन्द गोपेश्वर को संग्रह/क्रय केन्द्र बनाया गया है। जबकि पोखरी, कर्णप्रयाग, नारायणबगड आदिबद्री विकास खण्ड के लिये राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केन्द्र कर्णप्रयाग को, गैरसैंण ब्लाक के लिये राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केन्द्र गैरसैंण तथा ब्लाक थराली, देवाल के लिये राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केन्द्र ग्वालदम को संग्रह/क्रय केन्द्र बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments