Wednesday, March 26, 2025
HomeCulturekedarnath-केदारनाथKedarnath. 26 हजार से अधिक तीर्थयात्री, हेलिकॉप्टर से पहुंचे केदारनाथ।

Kedarnath. 26 हजार से अधिक तीर्थयात्री, हेलिकॉप्टर से पहुंचे केदारनाथ।

More than 26 thousand pilgrims have traveled to Kedarnath via helicopter

रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ में इस एक महीने के भीतर 26 हजार से अधिक तीर्थयात्री हेलिकॉप्टर के जरिए केदारनाथ की यात्रा कर चुके हैं। केदारनाथ मंदिर के लिए इस समय 7 हैलि सेवाएं उपलब्ध है। जो केदारनाथ नेशनल हाईवे पर गुप्तकाशी से सिरसी के बीच से केदारनाथ के लिए हैलिकॉप्टरों के जरिए हवाई सेवा उपलब्ध करा रही है।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से जारी पर प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 23 भी तक हवाई सेवाओं के जरिए 26564 तीर्थ यात्रियों श्री केदारनाथ मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे।
कराए जा चुके हैं।

हैली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद गुप्तकाशी, फाटा व शेरसी में कुल 07 हैली कंपनियों द्वारा श्रद्धालुओं को हैली सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं। गुप्तकाशी से ट्रास भारत व आर्यन। फाटा से पवन हंस, ग्लोबल विक्ट्रा व थम्बी तथा शेरसी से हिमालयन व ऐरो हैली कंपनी के द्वारा हेलिकॉप्टर की सटल सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि 23 मई, 2023 को हैली सेवाओं के माध्यम से 1149 श्रद्धालु केदारनाथ धाम गए जबकि 1146 तीर्थ यात्री हैली के माध्यम से वापस लाए गए, इसके साथ ही 201 तीर्थ यात्रियों को सटल सेवा उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने बताया कि सभी हैली कंपनियों लगातार फेरी कर रही है और जानकारी दी कि सबसे अधिक तीर्थयात्री ऐरो हैली सेवा ने भेजे जिनकी संख्या 4835 है।हिमालयन के माध्यम से 4512, थम्बी हैली सेवा ने 4140, ग्लोबल विक्ट्रा के माध्यम से 3844, ट्रास भारत हैली सेवा द्वारा कुल 3456 तीर्थ यात्रियों को,आर्यन हैली सेवा द्वारा 2965 तथा सबसे कम पवन हंस द्वारा 2812 तीर्थयात्रियों को केदारनाथ के दर्शन के लिए केदारनाथ ले गया।

23 मई, 2023 तक हैली सेवा के माध्यम से श्री केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या 26564 है जबकि केदारनाथ धाम से हैली के माध्यम से वापस आने वाले यात्रियों की संख्या 25869 है।

More than 26 thousand pilgrims have traveled to Kedarnath in Uttarakhand via helicopter.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments