Tuesday, January 13, 2026
HomeUttarakhandUttarakhand.सरकारी कर्मचारियों के लिए भी कॉरपोरेट सैलरी पैकेज दिए जाने के...

Uttarakhand.सरकारी कर्मचारियों के लिए भी कॉरपोरेट सैलरी पैकेज दिए जाने के लिए बैंकों के साथ अनुबंध की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश।

corporate salary package to government employees

देहरादून।
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बैंकों द्वारा कॉरपोरेट सैलरी पैकेज दिए जाने के लिए बैंकों के साथ अनुबंध करने की सलाह अधिकारियों को दी । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अच्छे पैकेज देने वाले बैंकों के साथ शीघ्र से शीघ्र इस दिशा में अनुबंध किए जाएं। सचिवालय में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बैंक कॉरपोरेट सैलरी पैकेज दिए जाने के संबंध में प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्य सचिव ने यह निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिए जाने वाले सामान्य बीमा योजना ( GIS) के तहत दिए जाने वाले लाभों को भी वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुसार अपडेट किया जाना चाहिए। इस दिशा में भी शीघ्र कार्य किए जाने की आवश्यकता है।

बैठक में बताया गया कि बैंकों द्वारा कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के तहत व्यवसायिक संस्थानों के कर्मचारियों को दिए जाने वाले लाभ प्रदेश लगभग 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिल रहे हैं। बैंकों के साथ सरकार के अनुबंध के बाद ये लाभ सभी कर्मचारियों को मिलने लगेंगे।

की बैंक इन पैकेज में 30 से 50 लाख के सामान्य बीमा जिसमें दुर्घटना में मृत्यु, पूर्ण अथवा आंशिक विकलांगता के साथ ही आश्रित बच्चों की उच्च शिक्षा और बेटियों की शादी भी शामिल है। कुछ बैंक इस पैकेज के तहत् 6.50 लाख तक के मुफ्त जीवन बीमा की सुविधा भी दे रहे हैं। इसके साथ ओवरड्राफ्ट की सुविधा के साथ ही विभिन्न प्रकार के ऋण में प्रोसेसिंग फीस में छूट भी दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments