Wednesday, March 26, 2025
HomeUttarakhandUttarakhand. मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का हुआ शुभारंभ।

Uttarakhand. मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का हुआ शुभारंभ।

sashakt bahana utsav yojana’


गोपेश्वर।
योजना में महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार.

जनपद मुख्यालय सहित सभी ब्लाकों में स्थानीय उत्पादों के लगाए गए स्टॉल.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाए गए उत्पादों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनी लगाकर बेचने में सहायता की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों से संवाद किया और उनके उत्पादों एवं बिक्री की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि जो भी स्थानीय उत्पाद बनाये जा रहे हैं, उनमें हमें गुणवत्ता और पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखना है। इससे राज्य के उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने महिला समूहों को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। संवाद के दौरान समूहों की महिलाओं  ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर उनके द्वारा स्थानीय उत्पादों से राखियां बनाई गई हैं और इन राखियों की बाजार में अच्छी बिक्री हो रही है।

चमोली में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद में महिला समूहों द्वारा भोजपत्र, ऐपण, वैजयंती माला, पिरूल, तुलसी एवं अन्य स्थानीय की राखियां बनाई गई है और सभी विकास खंडों में इसके विपणन के लिए स्टॉल लगाए गए है। इस मौके पर समूह की महिलाएं भी मौजूद थी।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद मुख्यालय में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए राखी के स्टॉल का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि महिला समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन उत्पादों की अच्छी बिक्री के लिए प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में महिला समूहों के माध्यम से 24 से 30 अगस्त,2023 तक राखियों के स्टॉल लगाए गए हैं। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को जरूर खरीदें। इससे हमारे लोकल उत्पादों को बढावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी।
 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ एलएन मिश्र, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, अपर परियोजना निदेशक केके पंत सहित बडी संख्या में विभिन्न समूहों की महिलाएं उपस्थित थी।

दूसरी ओर रुद्रप्रयाग में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन उत्पादों की अच्छी बिक्री हो, इस उद्देश्य से जनपद में ‘‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’‘ का आज से शुभारंभ कर दिया गया है। इस योजना के तहत जनपद के सभी विकास खंडों में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आज (24 अगस्त) से 28 अगस्त, 2023 तक उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं।


खंड विकास अधिकारी जखोली दिनेश मैठाणी ने अवगत कराया है कि आज विकास खंड जखोली कार्यालय परिसर में ‘‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न महिला समूहों की बहनों द्वारा अपने उत्पाद लाए गए तथा उन उत्पादों को विक्रय किया गया। उन्होंने बताया कि ‘‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना‘‘ के तहत जिन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रतिभाग किया गया उनमें जय नगेला देवता ग्राम कोटी, नागराजा स्वयं सहायता समूह ग्राम कपणियां, घंडियाल देवता कृषि उत्पादक समूह ग्राम कपणियां, राजराजेश्वरी स्वयं सहायता समूह ग्राम कपणियां, उन्नति स्वयं सहायता समूह ग्राम कपणियां, भांसार पुनर्गठन समूह ग्राम कपणियां तथा लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ग्राम कपणियां शामिल हैं।


खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने अवगत कराया कि ‘‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना‘‘ कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता की बहनों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय किया गया। महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा केदारनाथ मंदिर, लोकल दाले, हर्बल धूपबत्ती, जूट बैग व राखियों की प्रदर्शनी व विक्रय किया गया। उन्होंने बताया कि जिन स्वयं सहायता समूहों की बहनों की द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया उनमें श्री केदार बद्री स्वयं सहायता समूह, झाली स्वयं सहायता समूह, क्षेत्रपाल, उज्जवल, जय मां भगवती तथा अनुष्का स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल रहीं।


खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ सूर्य प्रकाश शाह ने अवगत कराया है कि ‘‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना‘‘ कार्यक्रम के तहत विकास खंड ऊखीमठ की स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया जिसमें स्वयं सहायता समूह दुर्गा मदमहेश्वर, सिंगलास मनसूना, हिमालय पाली, तुंगेश्वर दैड़ा तथा सरस्वती स्वयं सहायता समूह करोखी की महिलाएं शामिल रहीं।


इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना की एवं उनका आभार भी व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments