Saturday, March 15, 2025
HomeEnvironmentगढ़गौरव नरेंद्र सिंह नेगी समेत एक दर्जन विभूतियों का सम्मान।

गढ़गौरव नरेंद्र सिंह नेगी समेत एक दर्जन विभूतियों का सम्मान।

Garhgaurav Narendra Singh Negi amongst a dozen personalities honoured by Samlaun organization, of Raath, Pauri

पौड़ी।

राठ क्षेत्र की प्रतिष्ठित समळौण संस्था द्वारा आयोजित एक दिवसीय राठ महोत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गय। शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई।
कार्यक्रम के शुभारंभ मे गढ़ गौरव नरेंद्र सिंह नेगी जी के आगमन पर राठ महोत्सव के संयोजक मातबर सिंह बर्त्वाल जी द्वारा हे गढ़ गौरव गढ का रत्न, शुरू का नरेश हे गढनन्दन गीत गाकर उनका स्वागत किया गया।

पर्यावरण के क्षेत्र में गढ़ रत्न गढ़ गीतकार और कवि नरेंद्र सिंह नेगी, बागवानी के क्षेत्र में श्री बच्चीराम ढौन्डियाल, शिक्षक मनोज सती, शिक्षक जसवंत लाल को समळौण सम्मान से सम्मानित किया गया।

पर्यावरण के क्षेत्र में ग्रामीण के बीच काम करने वाले समलौण आन्दोलन की जनपद टिहरी की जिला संयोजिका श्रीमती सुषमा बुटोला जनपद चमोली की समलौण संयोजिका श्रीमती नन्दा देवी गौड़, विकास खंड पाबो के ग्राम कोठला की सेनानायिका श्रीमती बीरा देवी नौटियाल को पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर समलौण राठ मातृशक्ति सम्मान से नवाजा गया। शिक्षा के क्षेत्र में रघुवीर सिंह रावत प्रवक्ता, जीव विज्ञान राजकीय इंटर कालेज चाकीसैण विकास खंड थलीसैंण, पत्रकारिता के क्षेत्र में आसाराम पोखरियाल एवं लोक-सगीत के क्षेत्र में राजेंद्र लाल को समळौण पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गढ़ गौरव नरेंद्र सिंह नेगी ने समलौण संस्था कार्यों की प्रशंसा की और आगे बढ़ने की मंगलमय कामना की। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए उपस्थित जनमानस को आवा दीदी भुल्यो आवा डाल्यो॑ थे बचावा, गीत गाकर सबको पर्यावरण बचाने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ मोहन प॑वार ने कहा वृक्ष ही जीवन की आधार होते हैं इनके बिना जीवन संभव नहीं है॑। समलौण संस्था लगातार धरती को बचाने के लिए वृक्षारोपण का कार्य करती आ रही है। उन्होंने समलौंण के कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा कि क्षेत्र में जन जागरूकता से जुड़े इन कार्यक्रमों को आयोजन सराहनीय है। महिला मंगल दलों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित थडिया, चौंफला लोक नृत्य में महिला मंगल दल ग्राम बनास प्रथम महिला मंगल दल ग्राम खन्डुली द्वितीय महिला मंगल दल ग्राम सिरतोली तृतीय को संस्था द्वारा क्रमश रुपए 2000, 1000 व 500 नगद धनराशि विशिष्ट अतिथि श्री आसाराम पंत के हाथों से दीं गई। इस मौके पर आशाराम पंत ने समलौण आंदोलन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समलौण संस्था हमारी लुप्त हो रही संस्कृति को बचाने के लिए थडिया चौंफला लोक नृत्य पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनोखा कार्यक्रम है जोकि सराहनीय है। सभी क्षेत्रवासियों से पर्यावरण को बचाने की अपील की, संस्था के अध्यक्ष मनोज रौथाण ने संस्था के लक्ष्य और उद्देश्यों को विस्तार से जानकारी दी, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मनोज शर्मा ने कहा ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता करना हम सब का कर्तव्य है संस्था का कार्य अत्यंत सराहनीय है जिसे हमें अपने जीवन में क्रियान्वित करना चाहिए।

कार्यक्रम में महिला मंगल दल ग्राम सिमल्थ, सा॑करसैण, बगड, जवाडी, सिरतोली, बू॑गा, बनास, पैलार, जितोली, कोटी, खन्डुली, ओडागाड, नो॑गाव पज्याणा, डु॑गरी, चुठाणी, खण्ड गांव, नाई ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मनोज रोथाण, कोषाध्यक्ष नथीराम नौडियाल, सदस्य कांति वल्लभ नौटियाल, पवन सिंह गु॑साईं संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रवक्ता भौतिकी श्री यशपाल सिंह नेगी सहायक अध्यापक मुकेश सिंह गोकुल सिंह नेगी, कांता प्रसाद नौटियाल विद्यालय के समस्त स्टाफ छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव नरेंद्र सिंह नेगी ने किया, समापन पर विद्यालय परिसर में संस्था की ओर से पांच मोरपंखी के 5 व 10 अखरोट के समलौण पौधों का रोपण किया गया। महोत्सव में विकास खंड पाबो, विकासखंड खण्ड थलीसैंण, खिर्शू के 17 गांव की महिला मंगल दलों एवं समलौण सेनाओं ने प्रतिभाग किया जो कि तीनों विकास खंडों का एक अनोखा संगम रहा।


Garhgaurav Narendra Singh Negi amongst a dozen personalities honoured by Samlaun organization of Raath, Pauri.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments