चंपावत।
चंपावत की भारतीय रेडक्रास सोसायटी की जिला शाखा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राज्यपाल के साथ मुलाकात की और जिला शाखा की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
भारतीय रेडक्रास सोसायटी चम्पावत की जिला शाखा के पदाधिकारियों के साथ सांय चार बजे से बैठक शुरू हुई। पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया गया। सोसायटी के जिला शाखा के कोषाध्यक्ष एवं राज्य प्रतिनिधि प्रेम बल्लभ भट्ट द्वारा भारतीय रेडक्रास समिति चम्पावत के कार्यों का विवरण सहित शाखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। और समिति का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।
राज्यपाल ने रेडक्रास के कार्यों एंव सदस्यों की सराहना की। उन्होंने मई 2024 तक 25 हजार रेडक्रास सदस्य जोड़े जाने एंव नशे के खिलाफ कार्य किये जाने के निर्देश दिये गये।
समिति के पदाधिकारियों द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय को साँल से सम्मानित किया गया एंव Momento सप्रेम भेंट किया गया, भारतीय रेडक्रास के उपस्थित पदाधिकारी, दीपक जोशी चेयरमैन, डा० के०के० अग्रवाल, CMO, डा० श्वेता खर्कवाल सचिव, विजय वर्मा, चेयरमैन नगरपालिका/सदस्य रेडक्रास, प्रकाश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि/सदस्य रेडक्रास, राजेन्द्र गहतोड़ी सक्रिय सदस्य रेडक्रास, दीपक पनेरू सदस्य, हरीश भट्ट सदस्य, सुरेश पाण्डेय सदस्य, हरीश पाण्डेय आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।
Officials of Champawat Red Cross met the Governor and informed about the activities of the district branch.